लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री उ०प्र० द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मुख्यमंत्री उ०प्र० श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रभु श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तथा प्रदेश वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव उ०प्र० श्री मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस महानिदेशक उ०प्र० श्री प्रशान्त कुमार द्वारा मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० को भगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा एवं अंग वस्त्र भेंट किया गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के मा० उप मुख्यमंत्री व शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

तत्पश्चात श्री प्रशान्त कुमार पुलिस महानिदेशक उ०प्र० महोदय द्वारा पुलिस टेलीकॉम मुख्यालय महानगर, 35 बटालियन पीएसी महानगर एवं थाना गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की गयी तथा पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *