लखनऊ समेत देशभर में एक दिवसीय बैंक हड़ताल, बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ(आरएनएस )। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को लखनऊ समेत देशभर में बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक समेत प्रमुख बैंकों की शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। लखनऊ के हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया।बैंक कर्मी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण आज बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी कुछ सेवाएं जारी रहने की संभावना है।बैंक कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। बैंक कर्मियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर सरकार और संबंधित पक्षों को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए।
लखनऊ समेत देशभर में एक दिवसीय बैंक हड़ताल, बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
————-

