विद्यार्थियों में समाचार पत्र वाचन से विकसित होगी दैनिक पठन संस्कृति
●विद्यार्थियों में स्क्रीन टाइम कम करने लिए अपर मुख्य सचिव माध्यमिक द्वारा विस्तृत निर्देश जारी
●विद्यार्थियों में पनपती मोबाइल एडिक्शन से मुक्ति के तहत लिया गया निर्णय
●लखनऊ मण्डल के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में अध्ध्य्यनरत सभी विद्यार्थियों को चक्रानुसार कराया जाएगा समाचार पत्र वाचन -डॉ दिनेश कुमार
लखनऊ
विद्यार्थियों में पनपती मोबाइल फोन के स्क्रीन टाइम से दुष्प्रभावों के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में समाचार पत्र वाचन को स्कूली दिनचर्या में अंगीकृत करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं
●संचार क्रांति के इस दौर ने विद्यार्थियों में मोबाइल के प्रति स्क्रीन टाइम में जिस गति से कब्ज़ा किया है वो उनके रीडिंग कल्चर के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं
●लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व बेसिक शिक्षा द्वारा जारी विस्तृत निर्देश के क्रम में लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र वाचन को स्कूली दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाये जाने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी 6 जिलों लखनऊ,सीतापुर, हरदोई,लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव के जिला विद्यालय निरीक्षकों के लिए निर्देश जारी कर दिये हैं
●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि समाचार पत्र वाचन को विद्यालयों में होने वाले प्रतिदिन की प्रार्थना सभा का हिस्सा बनाया जाएगा जिसमें चक्रानुसार प्रत्येक कक्षा के छात्र छात्रा को इसका अवसर प्रदान किया जाएगा
●समाचार पत्र वाचन का उद्देश्य-
1-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
2-भाषा एवं शब्दकोष संवर्धन
3-आलोचनात्मक एवं तार्किक सोंच का विकास
4-एकाग्रता में वृद्धि
5-सामुदायिक जुड़ाव का सुदृढ़ीकरण
6-सामाजिक जागरूकता एवं संवेदना
7-पहेलियों के माध्यम से समस्या समाधान
8-ज्ञान के दायरे का विस्तार
माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली गतिविधियां
1-पुस्तकालय में समाचार पत्रों की उपलब्धता
2-प्रार्थना सभा मे वाचन
3- शब्दावली एवं “आज का शब्द”
4-विद्यालय समाचार पत्र व पत्रिका का संपादन
5- लेखन एवं अभिव्यक्ति के अन्तर्गत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक बार किसी संपादकीय विषय पर अपने मौलिक विचार लेखन व समूह चर्चा करवाया जाना
6- सामुदायिक एवं स्थानीय जागरूकता
7-पहेली एवं मानसिक अभ्यास
8- समाचार कतरन संग्रह
●मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा समाचार वाचन के सन्दर्भगत ये दिशा निर्देश विद्यार्थियों के स्क्रीन टाइम को कम करने के साथ साथ उनके व्यक्तित्व में व्यापक परिवर्तन लाएंगे और उनके अन्दर पुस्तक व पुस्तकालय से जुड़कर पुनः पुस्तकों को पढ़ने की जिज्ञासा बढाएंगे

