वीर सैनिकों के अदम्य साहस का परिणाम है कारगिल विजय दिवस: दिनेश यादव
भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने जौनपुर में मनाया विजय दिवस
जौनपुर। 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। इसी कड़ी में जनपद में भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी की अगुवाई में पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने मिलकर कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्तम्भ से कैंडल मार्च करते हुये भारत माता की जय के नारे लगाते हुये भूतपूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय के पास स्थित शहीद स्तम्भ पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित किये।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी ने कहा कि कारगिल की लड़ाई में हमारे वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुये घुसपैठियों को खदेड़ा और टाइगर हिल जैसे चोटियों पर तिरंगा फहराया। इस लड़ाई में तमाम सैनिक शहीद हो गये। हम उनको सच्चे दिल से श्रद्धांजलि देते हैं। एक सैनिक जब से परेड करके कसम लेता है, उसके बाद जीवन भर देश के लिये हमेशा खड़ा रहता है। वह सेवानिवृत हो जाता है, फिर भी देश के लिये हमेशा अगली पंक्ति में खड़ा रहता है।
उक्त असर पर पूर्व सैनिक कमलेश यादव फौजी, अनिल यादव फौजी, ओम प्रकाश फौजी, त्रिभुवन यादव फौजी, सुभाष फौजी, ध्यान चन्द दुबे, उमाशंकर फौजी, विजय बहादुर फौजी, शेषमणि फौजी, जय प्रकाश फौजी, मोहम्मद अली फौजी, सूरज फौजी, राधे दुबे फौजी, रमाकान्त मिश्रा फौजी, रामसूरत फौजी, भुवनेश्वर मौर्य फौजी, व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवा, अनवारूल हक, संजीव साहू, कृष्ण कुमार यादव सभासद, जैन यादव प्रधान धरमपुर, नीरज यादव प्रधान, रंग बहादुर यादव, राकेश यादव प्रतिनिधि विधायक जफराबाद, बृजेश यादव जनता जिला पंचायत सदस्य, युवा समाजसेवी लालू यादव, अमित यादव, अम्बुज यादव, अजीत यादव, विक्की, गुड्डू यादव, राज बहादुर पहलवान, नीरज यादव एडवोकेट, आजाद यादव एडवोकेट, अरुण यादव एडवोकेट, पंकज यादव, डा. शुभांशू यादव, अभिषेक यादव, सुनील दुबे, मोहित यादव सहित तमाम भूतपूर्व सैनिकों के अलावा सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

