शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ उत्तर प्रदेश दुष्यन्त गौतम के समर्थन में खड़ी है किशनलाल सिंह

शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ उत्तर प्रदेश दुष्यन्त गौतम के समर्थन में खड़ी है किशनलाल सिंह

मुरादाबाद। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महा पीठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष किशनलाल सिंह ने बताया महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम जी, के संबंध में उत्तराखंड के कांग्रेस और उनके अनुषांगिक संगठनों ने बिना साक्ष्य प्रदर्शन करके और आमजन को भड़का कर उनको और उनके अनुयायियों का मान हरण करने का कार्य किया है। देश की बेटी अंकित हत्याकांड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के चलते एक झूठा प्रपंच रच कर सब कुछ जानकारी है की श्री दुष्यंत गौतम घटित और वर्णित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण घटना के समय वहां उपस्थित नहीं थे और उनके साथी बड़े नेताओं को भी घसीटा जा रहा है इसका कोई मतलब नहीं है इसमें कुछ लोगों का प्रपंच रचा हुआ है श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी को राजनीतिक करणों से बदनाम करके समाज को भी लांछित करने का कार्य किया जा रहा है भारतीय समाज में रविदासी समाज अपना एक उच्च स्थान रखता है जिसे श्री दुष्यंत गौतम जी ने राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ रवि दास समाज को एकत्र करके एक शक्तिशाली समाज बना दिया है सौभाग्य से उत्तर प्रदेश में गठित प्रदेश इकाई के द्वारा भी पश्चिम उत्तर प्रदेश के हापुड़, मेरठ। अवध क्षेत्र के अयोध्या के रविदास मंदिर और बनारस के समाज के एकत्रीकरण और समाज की एकता की शक्ति से श्री गुरु रविदास जन्म स्थल पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ पूरे भारत में गठित हो चुकी है उत्तराखंड में नई-प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन और सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण श्रेणी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरी महाराज ने धार्मिक स्तर पर रविदास समाज का अखाड़ा बनाने की और मान्यता देने की घोषणा की है। जिससे स्वार्थी नेताओं और कांग्रेसी योजना कारो ने प्रदर्शन करके और अपनी कार्यसंस्कृति के अनुसार दलित विरोधी चेहरा दिखा कर भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के साथ ही दुष्यंत कुमार गौतम जी को लांछित और बदनाम करने का कार्य किया है
जिसे समाज कभी माफ नहीं करेगा साक्ष्यों के अनुसार जिनको राजनीतिक कर्म से बदनाम करने के लिए घसीटा जा रहा है उन तिथियां में वहां पर मौजूद ही नहीं थे
रविदास जी समाज पूर्ण रूप से दुष्यंत गौतम के साथ खड़ा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *