श्रद्धालु के कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, हाईवे पर रहा घंटों जाम
अयोध्या शनिवार को प्रतापगढ़ से अयोध्या दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रेलर ने लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर पंचशील होटल के समीप टक्कर मार दिया। हादसे में कर तो छतिग्रस्त हो गई लेकिन कर सवार श्रद्धालुओं को किसी तरह की चोट नहीं लगी।कार में सात श्रद्धालु शामिल रहे।हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही देवकाली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है
।

