श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

11 जनवरी- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

उमा राम सम हित जग माहीं ।
गुरु पितु मातु बंधु प्रभु नाहीं ।।
सुर नर मुनि सब कै यह रीती ।
स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती।।
( किष्किंधाकांड 11/1)
राम राम 🙏🙏
राम जी ने बालि का बध कर दिया है । पुनि अंगद को युवराज व सुग्रीव को राजा बना दिया है । यह बताते हुए शिव जी कहते हैं कि पार्वती! राम जी जैसा हित करने वाला इस जगत में गुरु , माता पिता, बंधु , स्वामी कोई नहीं है । देवता , मनुष्य की यह रीति है कि यह सब स्वार्थ के लिए प्रेम करते हैं ।
अब तो अपना नि:स्वार्थ हितैषी पहचान लीजिए और राम जी से प्रेम करें । अस्तु! राम राम जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *