9 अप्रैल- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
हर हियँ रामचरित सब आए ।
प्रेम पुलक लोचन जल छाए।।
श्रीरघुनाथ रूप उर आवा ।
परमानंद अमित सुख पावा ।।
( बालकांड 110/4)
राम राम 🙏🙏
पार्वती जी ने शिव जी से श्री रामचरित पूछा है । शिव जी के हृदय में पूरा श्री रामचरित स्मरण हो गया है , उनका शरीर पुलकित हो गया, श्री राम जी का रूप उनके हृदय में प्रकट हो गया जिससे शिव जी को परम आनंद प्राप्त हुआ ।
भक्तों हमारे आपके हृदय में यदि श्री राम रूप व श्री रामचरित का स्मरण बना रहें तो हमें भी अमित सुख पाने से कोई रोक नही सकता है कारण श्री राम जी का रूप अत्यंत सुखदायक हैं, और श्री रामचरित सुखदाई है। अतः बस श्री सीताराम जी का नाम, रूप, गुण स्मरण रहे, और निरन्तर भजन होता रहे……श्री राम जय राम जय जय राम । श्री राम जय राम जय जय राम। सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम। जानकीवल्लभ राजाराम जय सियाराम जय जय सियाराम।
🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

