श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

8 मार्च – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

बंदउँ राम नाम रघुबर को ।
हेतु कृसानु भानु हिमकर को ।।
बिधि हरि हरमय बेद प्रान सो ।
अगुन अनूपम गुन निधान सो ।।
( बालकांड 18/1)
राम राम 🙏🙏
मानस जी के आरंभ में सबकी वंदना करने के बाद तुलसी बाबा “राम “ नाम की वंदना करते हैं । वे कहते हैं कि मैं रघुनाथ जी के नाम “राम “ की वंदना करता हूँ जो अग्नि, सूर्य व चंद्रमा का कारण है । यह “राम “नाम ब्रह्मा, विष्णु व शिवरूप है , वेदों का प्राण है । यह नाम निर्गुण, उपमारहित तथा गुणों का भंडार है ।
राम नाम की सबसे बड़ी महत्ता यह है कि यह सृजक , पालक व संहारक तीनों है । यह गुणों का भंडार है । जिसे भी यह समझ में आ जाता है वह राम नाम अपनाकर अपना सब कुछ ठीक कर लेता है अन्यथा एक देवता से दूसरे देवता , वेद पुराण शास्त्र आदि में इसी परमतत्व को खोजते हुए भटकता रहता है । अतएव भटके नहीं बस राम नाम पकड़े और अपने जीवन को मधुर व सुखमय बनाएँ । अस्तु ! जय राम जय राम जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *