श्रीराम के विवाह की निकली भव्य शोभायात्रा

श्रीराम के विवाह की निकली भव्य शोभायात्रा

 

सुलतानपुर। (कुशभवनपुर) की रामलीला के आठवें दिन भगवान श्रीराम के विवाह की भव्य शोभायात्रा श्री रामलीला ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित सुषमा मिश्रा के दिशा-निर्देश में निकाली गई। शनिवार को सायं 8रू00 बजे रामलीला मैदान से राम विवाह की शोभायात्रा निकलकर सब्जी मंडी जिला अस्पताल रोड -आगरा मिष्ठानभंडार-चौक-शाहगंज-डाकखाना-गंदानाला-अस्पताल रोड से पंचरास्ता होते हुए पुनः रामलीला मैदान में पहुंचा। अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं दशरथ जी की आरती उतारी एवं शहर के विभिन्न चौराहों पर भी भक्तों द्वारा आरती उतारी गई। शाहगंज चौराहे पर वरुण मिश्र (पूर्व नपाध्यक्ष प्रत्याशी) एवं आयुष मिश्र (चेतन) द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप अजय दूबे, अनिल श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी, आलोक नाथ मिश्र, वरुण मिश्र(ग्लोबल-टी), दिनेश चौरसिया, सतीश कुमार त्रिपाठी प्रधानाचार्य, हरिब्रत मिश्र प्रभारी, अजित उपाध्याय, दीपक प्रकाश तिवारी, वृजेश कुमार तिवारी, ओम प्रकाश गिरि, अजित उपाध्याय, संजीव कुमार त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, शशांक शेखर मिश्र,शरद कुमार कश्यप, लवलाल एवं अन्य संभ्रांत जन द्वारा भी भगवान की आरती उतारी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *