संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार सायं बैठक आयोजित की गई। 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार सायं बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 दिनांक 31 मई 2026 को दो पालियों में (प्रथम पाली प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक) सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा पेयजल, विद्युत, सीसीटीवी कैमरा, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जनपद में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 17,144 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखें तथा सभी व्यवस्थाओं का समय से सत्यापन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, विवेक सिंह केंद्राध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

————-

जौनपुर 30 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

 

 

जन चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, मुख्य विकास अधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

“गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत बैरमा में आयोजित हुई जन चौपाल

 

आयुष्मान कार्ड वितरण से लेकर पेंशन निस्तारण तक, जन चौपाल में मिला त्वरित लाभ

 

ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक, शिकायतों के समाधान पर रहा जोर

 

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में बरमा में जन चौपाल सम्पन्न, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

 

शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत बैरमा में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। ग्रामवासी विवेक, प्रतिमा, फूलकुमारी मौर्य, राजाराम गौतम, आशीष पटेल एवं लालसाहब मौर्य को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

जनसुनवाई के दौरान श्रीमती मनराजी पत्नी स्वर्गीय राउरदीन सरोज ने विधवा पेंशन से संबंधित समस्या प्रस्तुत की, जिसका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया गया। इससे उपस्थित ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण देखने को मिला।

इसी क्रम में ग्रामवासी रमाशंकर द्वारा सम्पर्क मार्ग निर्माण में उत्पन्न विवाद की शिकायत दर्ज कराई गई। इस संबंध में उपस्थित राजन पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पर्क मार्ग से सटे चक की पैमाइश हेतु धारा-24 के अंतर्गत वाद दर्ज कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक को तत्काल पैमाइश कराकर सम्पर्क मार्ग से संबंधित विवाद का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामवासी मूलचन्द्र पुत्र सरबजीत द्वारा विद्युत तारों के नीचे लटकने की शिकायत की गई, जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को दो दिवस के भीतर समस्या का समाधान कर जियोटैग फोटो सहित अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

आगामी 05 जून, 12 जून एवं 19 जून 2026 को भी अन्य ग्राम पंचायतों में जन चौपाल आयोजित की जाएंगी, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

————-

जौनपुर 30 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार सायं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करें तथा दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक और सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। सड़क दुर्घटनाओं का प्रत्येक माह ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति बनाई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन बहूमुल्य है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें।

उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) के अधिकारियों को ग्रीन बेल्ट विकसित करने, अवैध कट को बन्द करने, संकेतक लगाए जाने, इलेक्ट्रिक पोल, पेड़ों एवं ट्रकों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाने के निर्देश दिए गए जिससे कि दुर्घटनाओं में न्यूनतम किया जा सके।

जिलाधिकारी ने आउट ऑफ एज वाहनों को चिन्हित कर स्क्रैप किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे, जिससे घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने डग्गामार वाहनों एवं अवैध खनन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े पाए जाने पर भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात बाधित न हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

उन्होने एआरटीओ को कड़े निर्देश दिए कि अवैध तरीके से काली फिल्म लगी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करें तथा मोटर व्हीकल एक्ट का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी वाहनों में फर्स्ट एड किट होना चाहिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

जौनपुर 30 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने जेल अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती बंदियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया भर्ती बंदियों के द्वारा अवगत कराया गया कि समय से दवा मिल रही है उनका उचित इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गणवत्ता की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गम्भीर समस्या नही पाई गयी।

जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

—————

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *