सकारात्मक मनोबल से बनता है संगठन का भविष्य  

सकारात्मक मनोबल से बनता है संगठन का भविष्य

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग में मंगलवार को ‘मनोबल एवं प्रेरणारू कार्यस्थल पर प्रदर्शन के निर्णायक आधार’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नेपाल से आए दो विद्वान शोधार्थियों ने विद्यार्थियों को कर्मचारियों के मनोबल, प्रेरणा, उत्पादकता और फंड प्रबंधन की व्यावहारिक समझ दी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि दोनों वक्ता विभाग के पहले अंतर्राष्ट्रीय शोधार्थी हैं।

कार्यक्रम की मुख्य वक्त रामस्वरूप रामसागर बहुमुखी कैंपस, जनकपुरधाम, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल की सहायक प्रोफेसर सुश्री किरण कुमारी साह ने ‘मनोबल’ पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मनोबल कर्मचारियों की सामूहिक, मानसिक स्थिति, उत्साह, आत्मविश्वास, संतुष्टि और संगठन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है। यह केवल व्यक्तिगत भावना नहीं, बल्कि समूह के रूप में कार्य करने और संगठन से जुड़े रहने की क्षमता भी है। पूजनारायण साह, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेव द चिल्ड्रेन नेपाल ने ‘प्रेरणा’ विषय पर विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रेरणा का अर्थ हैकृकिसी व्यक्ति को गति देना, प्रेरित करना या कार्य की ओर आगे बढ़ाना। मानव संसाधन प्रबंधन में यह प्रक्रिया कर्मचारियों की आवश्यकताओं, इच्छाओं, योग्यताओं और अपेक्षाओं को समझकर उन्हें खुशी एवं अधिक उत्पादकता से कार्य करने के लिए तैयार करना है। डॉ. प्रिंस सिंह, डॉ. नितिन चौहान सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *