थाली बजाकर व्यापार सभा ने विरोध जताया
जौनपुर । कलेक्ट्रेट में मंगलवार को समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू की अगुवाई में दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने थाली बजाकर यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित चार्ज का विरोध जताया और एडीएम परमानंद झा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू ने बताया कि केंद्र सरकार 15 अक्टूबर से यूपीआइ्र भुगतान पर 0.04ः चार्ज लगाने वाली है। इसके विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी ऑनलाइन भुगतान से पहले ही परेशान हैं और उनका शोषण हो रहा है। डक्त् चार्ज से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, जिससे डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने छोटे दुकानदारों और खुदरा व्यापारियों के फायदे के लिए डिजिटल भुगतान को आसान और सस्ता बनाने की मांग की।

