एसआईटी जांच में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – पंकज चौधरी

एसआईटी जांच में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा – पंकज चौधरी

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे।वह यहां एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।उनके आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी,महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने उनका से स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हाल के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल बिना पर्याप्त तथ्यों और साक्ष्यों के संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थाओं की विश्वसनीयता के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच एजेंसियों को अपना कार्य पूरी निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ करने देना चाहिए।उन्होंने कहा कि संबंधित प्रकरण की एसआईटी जांच जारी है और उत्तर प्रदेश सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है।सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है कि घटना की तह तक पहुंचकर सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है, वह निश्चित रूप से दुखद है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो,इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं और निगरानी तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

पंकज चौधरी ने दोहराया कि एसआईटी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच कर रही है।जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की प्राथमिकता कानून का राज स्थापित करना और जनता का विश्वास बनाए रखना है।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष से महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने शिष्टाचार भेंट कि

या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *