समर्थ हिन्दू – समर्थ भारत अभियान से हर सनातनी को जुड़ना बहुत जरूरी – मनोज कृष्ण श्रीवास्तव
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।समर्थ हिन्दू -समर्थ भारत अभियान से हर सनातनी को जुड़कर सरकार से मांग करनी है कि हिन्दू मंदिरो को मिलने वाले चढ़ावे का उपयोग हिन्दु समाज के हित में ही खर्च किया जाना चाहिए।यह बातें भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने कहीं।उन्होंने कहा कि भारत के सनातन मंदिरों मे प्रतिवर्ष १० लाख करोड़ से भी ज्यादा की धनराशि सरकार को प्राप्त होती है परन्तु इस धनराशि का उपयोग अन्यत्र किया जा रहा है जो सनातन समाज के साथ धोखा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि मंदिरों से मिलने वाले चढ़ावे का उपयोग सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एंव हिन्दू समाज के बच्चों की शिक्षा चिकित्सा व रोजगार के लिए व्यय किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एच कुमार स्वप्निल ने कहा कि भारतीय केसरिया वाहिनी एक राष्ट्रवादी संगठन है और सरकार से मांग कर रही हैकि सनातन मंदिरो को मिलने वाली बारी भरकम धनराशि का उपयोग हिन्दू समाज के लिए किये जाने हेतु अध्यादेश जारी करे।श्री स्वप्निल ने कहा कि हिन्दू समाज के बच्चों की शिक्षा व चिकित्सा तथा रोजगार के लिए इस धनराशि का उपयोग होना चाहिए।इस मौके पर कार्यक्रम मे गोरखपुर प्रान्त के अध्यक्ष महेन्द्र राजभर, जिला अध्यक्ष म ऊ नरेंद्र मल्ल निराला, महामंत्री जय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रवेश मौर्य, लक्ष्मण राजभर, मंत्री योगेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश राजभर व अध्यक्षता रमेश राय ने किया।

