समाजसेवा का नया संकल्प: लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का भव्य 8वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

समाजसेवा का नया संकल्प: लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का भव्य 8वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर। सेवा, समर्पण और उत्साह के वातावरण के बीच लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह भव्यता एवं गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। समारोह में समाजसेवा के नए संकल्प के साथ वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में जिले के सामाजिक, व्यावसायिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष MJF लायन अतुल सिंह एवं फर्स्ट लायन लेडी आराधना सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF उदय चंदानी, उप मंडलाध्यक्ष MJF उमेश चंद्र कक्कड़, गैट एरिया लीडर MJF डॉ. क्षितिज शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष MJF शशांक सिंह रानू, रीजन चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रहरि तथा जोन चेयरपर्सन संजीव साहू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह का शुभारंभ लियो मायरा सिंह की भावपूर्ण गणेश वंदना से हुआ, जबकि लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद सचिव अजीत सोनकर ने वर्षभर संचालित सेवा परियोजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF उदय चंदानी ने लायंस इंटरनेशनल की ओर से लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज को “बेस्ट क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 321E” का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। साथ ही नियमित रक्तदान अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्लब एवं निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह को इंटरनेशनल पिन, प्रशस्ति-पत्र तथा विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया। इस उपलब्धि पर उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से क्लब का अभिनंदन किया।

मुख्य वक्ता MJF डॉ. क्षितिज शर्मा ने लायनिज्म के मूल सिद्धांतों—सेवा, मानवता और नेतृत्व—पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। इसके पश्चात उप मंडलाध्यक्ष MJF उमेश चंद्र कक्कड़ ने नवगठित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, जबकि डॉ. क्षितिज शर्मा ने नए सदस्यों को लायन सदस्यता की शपथ ग्रहण कराई।

ढोल-नगाड़ों और जोरदार स्वागत के बीच लायन कौशल त्रिपाठी ने वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ सचिव लायन हाफिज शाह तथा कोषाध्यक्ष डॉ. लायन चंदन गुप्ता सहित पूरी टीम ने भी पद एवं दायित्व की शपथ ली। नगर की अनेक सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF उदय चंदानी ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने अल्प समय में पूरे मंडल में सेवा कार्यों के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांगजन सहायता हेतु आयोजित बिजनेस एक्सपो एवं सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि नई टीम समाजहित के और अधिक प्रभावी कार्य करेगी तथा जनविश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन कौशल त्रिपाठी ने कहा कि उनका पूरा कार्यकाल सेवा, पारदर्शिता और नवाचार को समर्पित रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण एवं दिव्यांगजन सहायता जैसे क्षेत्रों में अनेक नई परियोजनाएँ संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना सिंह एवं लायन हाफिज शाह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि संयोजक लायन राजीव गुप्ता एवं रत्नेश वैश्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सैयद मुस्तफा, मनीष गुप्ता, राधेकृष्ण ओझा, मोतीलाल, आनंद अग्रहरि, अरुण त्रिपाठी, रजनीकांत द्विवेदी, शरद टंडन, योगेंद्र सिंह, विष्णु सहाय, प्रदीप सिंह , दिलीप जायसवाल व संजय गुप्ता ,अजीत सोनकर, चंद्रशेखर गुप्ता , सुनील कनौजिया, डॉ चंदन नाथ , हाफिज शाह , देवानंद, दीपक साहू , विनय बारोटिया, अभिषेक गुप्ता , देवेंद्र सिंह पिंकू, संजय बैंकर , डॉ प्रशांत, रामकृपाल , डॉ दिनेश,नीरज कुमार सिंह , सुनील जायसवाल ,अंजनी प्रजापति ,जगन्नाथ , मनीष मौर्य ,मनीष गुप्ता , नीरज श्रीवास्तव , संजय बूपा, संजय स्टार, दिलीप जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, आराधना सिंह,, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, शिल्की श्रीवास्तव, सरिता मिंगलानी, ज्योति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *