सेवा में,
श्रीमान संपादक/प्रतिनिधि महोदय,
समाचार पत्र,
लखनऊ
*सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स ने पुलिस/होम गार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान किया कर्तव्यों का निर्वहन*
प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ, 26 अप्रैल 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस/होम गार्ड भर्ती दो दिवसीय परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने राजधानी में आने- जाने वाले परीक्षार्थीयों की सहायता हेतु हेल्प-डेस्क कैम्प का आयोजन किया गया। नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिलाधिकारी विशाख जी तथा चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार के निर्देश के क्रम में चारबाग रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड, आलमबाग बस स्टैंड, कैसरबाग बस स्टैंड तथा अवध बस स्टैंड कमता पर परीक्षार्थियों के सहयोग हेतु नागरिक सुरक्षा हेल्प डेस्क कैम्प लगाये गये।
राजधानी में आने वाले परीक्षार्थियों को कॉल लेटर में अंकित स्थान पर पहुंचने में मदद की गई, इस दौरान बस स्टैंड पर एकत्रित परीक्षार्थियों के मोबाइल चोरी की घटना सामने आई, जिसको लेकर परीक्षार्थी ने मोबाइल खो जाने की सूचना कैम्प में दी। जिस पर प्रथम रिपोर्ट और ऑनलाइन दर्ज करने में डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह ने सहयोग किया। अन्य परीक्षार्थी जिसके हाथ में फैक्चर और उसे परीक्षा के लिए अमेठी जाने के लिए कोई भी बस मौके पर नहीं थी। उसे हैदरगढ़ जाने वाली बस से भेजना में सहायता कि गई।
परीक्षार्थियों की सहायता हेतु चारबाग कैम्प के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ज्ञान चन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, एडीसी रेखा पाण्डेय ने कैम्प का निरीक्षण किया। डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, आशीष कपूर, दिनेश माथुर, नफीस अहमद, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, मोहम्मद गुरफान, सुनील कुमार कर्मचंदानी, राजेन्द्र प्रसाद, मुशीर अहमद, स्टॉफ ऑफिसर राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुमित साहू, संतोष सिंह, रवि शर्मा, अनिल सिंह, मनोज तिवारी, दिलशाद अहमद, गंगाराम यादव, सियाराम रस्तोगी, दीप नारायण त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, रजत राजपूत सहित सैकड़ों वार्डेनों ने नि:स्वार्थ कर्तव्यों का निर्वहन किया।
(रामगोपाल सिंह)
डिप्टी डिविजनल वार्डेन

