सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा मे मैत्री श्रीवास्तव ने 90% अंक लाकर अपने पिता तथा कायस्थ समाज का किया नाम रोशन

सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा मे मैत्री श्रीवास्तव ने 90% अंक लाकर अपने पिता तथा कायस्थ समाज का किया नाम रोशन

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10 परीक्षा परिणाम मे रायबरेली रोड स्थित सनबीम स्कूल की मेधावी छात्रा नेत्री श्रीवास्तव ने 90% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा कायस्थ समाज का नाम रोशन किया है।उन्होंने सामाजिक विज्ञान में 88 विज्ञान में 82 इंग्लिश में 93 हिंदी में 90 तथा कंप्यूटर में 97 सम्मानजनक अंक अर्जित किया हैं।साथ ही साथ मेधावी छात्रा नेत्री श्रीवास्तव ने 90% सम्मानजनक अंक अर्जित कर यह साबित किया है कि आज समाज में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो नौकरी पेशा का क्षेत्र हो कला क्षेत्र हो विज्ञान का क्षेत्र हो या अन्य कोई क्षेत्र हो बताते चलें मेधावी छात्रा की आर्ट भी बहुत ही अच्छी है* मालूम हो कि नेत्री श्रीवास्तव जल निगम विभाग में लेखाकार पद पर तैनात पंकज श्रीवास्तव निवासी शिवनगर कॉलोनी की पुत्री हैं।मेधावी छात्रा ने बताया कि उसका शुरू से ही एक ही लक्ष्य है कि वह आगे चलकर चिकित्सक बनाकर अपने माता-पिता तथा समाज का नाम रोशन करें। कि इस सफलता में सबसे अधिक सहयोग उनके माता-पिता उनकी माता नीतू श्रीवास्तव,पिता पंकज श्रीवास्तव के साथ-साथ भाई, सगे संबंधियों तथा स्कूल के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक शिक्षिकाओ का रहा

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *