सुरजीत सिंह जोबन स्मृति राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजे गए डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’
प्रयागराज। अहिन्दी भाषी हिन्दी लेखक संघ दिल्ली, साहित्य कलश पटियाला एवं हिन्दी अकादमी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन -2026 में बेल्हा के प्रमुख साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को उनके अमूल्य साहित्यिक योगदान हेतु “सुरजीत सिंह जोबन स्मृति राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान” से समलंंकृत किया गया। यह सम्मान देश के प्रख्यात साहित्यकार सुभाष वशिष्ठ, चमनजीत सिंह, हरजीत कौर, सागर सूद एवं सोनू सिंह ने प्रदान किया।
इसी मंच पर राधेश्याम दीवाना और कुंजबिहारी लाल मौर्य काका श्री भी सम्मानित हुए। तीनों सम्मानित साहित्यकारों के उद्बोधन और काव्यपाठ की खूब सराहना हुई। उक्त उपलब्धि पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल के निदेशक रोशनलाल ऊमरवैश्य, अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा, विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य, तमिल – हिन्दी – अवधी विद्वान डॉ. एम. गोविन्द राजन, साहित्य भूषण हरीलाल मिलन, राकेश कनौजिया ने बधाई दी और कहा कि इससे जनपद का गौरव बढ़ा है।

