सेफ्टी टैंक की सफाई में तीन लोगों की हालत बिगड़ी
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र के हैदरगंज मुगलपुरा सेफ्टी टैंक की सफाई में तीन लोगों की हालत बिगड़ गई।एक मजदूर समेत तीन लोगों की हालत नाजुक बनी है। सेफ्टी टैंक सफाई के दरमियान मजदूर के बेहोश होने के बाद पिता पुत्र बचाने गये थे। मजदूर को बचाने के प्रयास के दरमियान पिता पुत्र बेहोश है।कड़ी मस्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से फायर ब्रिगेड और जिला पुलिस की टीम ने किया सेफ्टी टैंक से तीनों लोगों को रेस्क्यू किया गया है।जिला अस्पताल भेजा इलाज के लिए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर दर्शन नगर के लिए रेफर किया गया है।मामला नगर कोतवाली के हैदरगंज मोहल्ले से निजी शौचालय के टैंक को साफ करते समय बड़ा हादसा हुआ।टैंक के अंदर जाते ही जहरीली गैस से घर का एक सदस्य और एक मजदूर हुआ बेहोश। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकल गया।गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने दोनों को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया।मौके पर अग्निशमन अधिकारी, सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी,नगर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय मौजूद रहे।

