पटरंगा थाना क्षेत्र के सराय अहमद गांव में चोरी की वारदात

पटरंगा थाना क्षेत्र के सराय अहमद गांव में चोरी की वारदात

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।पटरंगा थाना क्षेत्र के सराय अहमद गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर घर में दाखिल हुए चोर दो कमरों में रखे पुस्तैनी सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब पांच लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं।पीड़ित चांद बाबू पुत्र खादिम रसूल ने बताया मंगलवार रात परिवार भोजन के बाद सो गया था। कुछ सदस्य कमरे में तो कुछ बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर जीने के रास्ते घर में घुस आए और अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोर उस कमरे तक पहुंच गए, जहां दंपति सो रहे थे और उनकी पत्नी के पैर से पायल तक काट ले गए।पीड़ित ने बताया कि चोर दो सोने की माला, कान के टप्स, दो सोने की अंगूठी, चांदी की चूड़ी, कमर करधनी व पायल समेत अन्य कीमती पुश्तैनी जेवरात बटोर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए।डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,मामले में पुलिस टीमों को लगाया गया है,जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *