स्कूल से लौट रहे छात्र की पिटाई,एफआईआर दर्ज

स्कूल से लौट रहे छात्र की पिटाई,एफआईआर दर्ज

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या । खंडासा के विसाही गांव में स्कूल से लौट रहे छात्र की पिटाई किए जाने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।गांव निवासी नकछेद ने दस मार्च को दर्ज करायें गए एफआईआर में आरोप लगाया है कि उनका लड़का ईसान्त नौ मार्च को स्कूल से पैदल लौट रहा था, जैसे ही गांव की सड़क पर पहुंचा कुरावन पूरे दवन मिश्र निवासी आसुतोष व अनुभव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मोटरसाइकिल से आए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूंसे और डंडे से मारने लगे गुहार सुनकर कुछ लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *