स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की मूर्ति का किया गया अनावरण*

स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की मूर्ति का किया गया अनावरण*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*हरदोई* मा0 मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह ने ग्राम बाबूपुर कचनारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जननायक समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी (पूर्व सांसद एवं विधायक) की मूर्ति का अनावरण किया तथा अपना घर वृद्धाश्रम का उद्घाटन भी किया। यह कार्यक्रम देशराज सेवा संस्थान उ0प्र0 के तत्वावधान मे आयोजित किया गया। इसके पूर्व उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाये तथा उनका संरक्षण भी करे। उनके साथ उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधगणों ने भी पौधरोपण किया।

इस अवसर पर भव्य जनसभा भी आयोजित की गयी। जनसभा के दौरान मा0 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी का आनलाइन उद्बोधन प्रसारित किया गया। मा0 रक्षा मंत्री जी ने स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुये वृद्धाश्रम के उद्घाटन तथा प्रतिमा के अनावरण पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि धर्मगज सिंह का पूरा जीवन समाज के कल्याण के लिये समर्पित था, वह सच्चे अर्थ मे समाज के सेवक थे। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है, कि उनके समाज सेवा के सकंल्प को साकार करते हुये नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि वद्धाश्रम के रूप में सेवा स्थल विकसित करने का प्रयास अत्यन्त सराहनीय है।

अति विशिष्ट अतिथि एवं माननीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी जी का सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन सेवाभाव को समर्पित था। उनके विचार सदैव प्रेरणाश्रोत है, तथा समाज के लिये सदैव अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार देश की जनता के सर्वागीण विकास के लिये प्रयासरत है, तथा विकासशील से विकसित भारत बनाने की संकल्पना पर निरन्तर कार्य किये जा रहे है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार बच्चों की पढाई, जन कल्याण के कार्यो, सभी के विकास हेतु सदैव तत्पर है तथा सुख-दुख में पूरी तरीके से सदैव सबके साथ है। उन्होंने कहा कि समाज मे बुजुर्गो को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। सनातन संस्कृति को मजबूत करने, समाजिक व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के लिये भी उन्होंने प्रेरित किया। कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु सभी आयोजकों को बधाई दी।

कार्यक्रम में माननीय सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक श्याम प्रकाश आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, वरिष्ठ नेता डॉ0 अशोक बाजपेई सहित सम्बन्धित अधिकारी, माननीय जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *