हजारों वाहनों और लाव लश्कर के साथ जितेंद्र सिंह बबलू की धमाकेदार बसपा में इंट्री
अयोध्या।सोमवार को बसपा में जितेंद्र सिंह बबलू की धमाकेदार इंट्री हो गई है।वह अब बीकापुर विधान सभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।देखा जाये तो जलालपुर माफी में सोमवार को सम्मेलन जनसभा में उमड़े बसपा कार्यकर्ताओं ने काफी दिनों से विलुप्त चल रही बसपा को संजीवनी प्रदान किया है।बबलू सिंह की धमाकेदार इंट्री से बसपा भी उत्साहित है।बबलू सिंह 2007 में बसपा से ही बीकापुर (पुरानी) विधानसभा से विधायक रह चुके है। काफी दिनों से किसी दल में नहीं थे,पिछले एक महीने से उनके बसपा में इंट्री की खबरें उड़ रही थी।वैसे वह कई साल से बीकापुर विद्यान सभा के लिए निर्दल रूप में तैयारी करते हुए गांव गांव अपना नेटवर्क फैला रखा है, अब बसपा का साथ मिलने से उनकी लड़ाई रोचक होगी। आज सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित मंडल कॉर्डिनेटर, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित बसपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल है। उमड़ी भीड़ से बसपा नेताओं की बांछे खिल गई है
।

