हाइवे पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लहंगपुर ओवर ब्रिज पर गुरुवार दोपहर बाद एक खड़ी ट्रेलर में पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रेलर चालक संजय कुमार पुत्र भाई लाल 28 वर्ष निवासी बहुती गुलालपुर, मिर्जापुर को एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल ट्रेलर चालक को एंबुलेंस 1033 से अस्पताल भेजवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मध्य प्रदेश की तरफ से सीमेंट लादकर एक ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था कि ओवर ब्रिज पर ट्रेलर का अगला बांया टायर भ्रष्ट हो गया जिससे ट्रेलर चालक ट्रेलर को रोड पर ही खड़ा कर टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक को यह अंदाजा नहीं हुआ की बीच सड़क पर ट्रक खड़ा है। अचानक सामने आई रुकावट से बचने का मौका न मिलने पर ट्रक सीधे पीछे से ट्रेलर में टकरा गया जिससे जैक लगा रहे ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पीछे से टक्कर मारने वाली ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल भिजवाया। पीछे से टक्कर मारने वाली ट्रक के चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।

