(1)‌‌ गोण्डा के अजीत कुमार यादव बने शिकायत निवारण अधिकारी 

News (1)
(1)‌‌ गोण्डा के अजीत कुमार यादव बने शिकायत निवारण अधिकारी
अलावल देवरिया गोण्डा 29 अगस्त। गोण्डा जनपद अंतर्गत पंडरी कृपाल ब्लॉक के ग्राम सालपुर सेमरा निवासी अजीत कुमार यादव पुत्र भानु प्रकाश यादव को मल्टीडाइमेंशनल न्यूज़ का शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया है । यह नियुक्त संस्था द्वारा एक पत्र जारी की गयी है । यह पद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डिजिटल मीडिया नियमों और प्रेस रजिस्टार जनरल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश के अनुपालन में सृजित किया गया है। संस्था ने इन नियमों का पालन करते हुए यह कदम अजीत कुमार यादव मल्टी डाइमेंशनल न्यूज़ द्वारा प्रकाशित सामग्री से संबंधित सभी शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें पाठक को दर्शकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त समाचार सामग्री से जुड़ी शिकायतों की जांच को निर्धारित प्रक्रिया के साथ उनका समाधान शामिल होगा। नियुक्ति पत्र में अजीत कुमार यादव का पद शिकायत निवारण अधिकारी और मल्टीडाइमेंशनल न्यूज़ के संबंधित न्यूज़ पोर्टल के रूप में उल्लेखनीय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *