शिव शांति संत आसूदा राम आश्रम लखनऊ में हुआ श्रीमद भगवत गीता पर विशेष सत्संग

* लखनऊ:श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मंदिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ को आज शिव शांति संत आसूदा आश्रम लखनऊ में श्रीमद् भगवत गीता पर विशेष सत्संग हेतु आमंत्रित किया गया l*

*श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने विशेष सत्संग में बताया कि सभी को श्रीमद् भगवत गीता पढ़नी चाहिए, क्योंकि गीता हमारे जीवन जीने की मैन्युअल गाइड है, श्रीमद् भागवत गीता पढ़ने के लिए यह आवश्यक है कि हम उसे गुरु के निर्देशन में पढ़ें जिससे हमें उसका वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके l*

*श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने यह भी बताया कि हमारे जीवन में संतों का संग अत्यंत मूल्यवान है इसलिए हमें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ संतों एवं भगवान की सेवा आवश्यक रूप से करनी चाहिए l हमें अपने जीवन में न तो अत्यधिक आसक्ति रखनी चाहिए और ना ही हमें अत्यंत विरक्त भाव में रहना चाहिए हमें सुख और दुख दोनों में समान भाव से रहना चाहिए l हमें भगवान गुरु साधु और शास्त्र से प्रेम करना चाहिए क्योंकि यही हमारे जीवन के वास्तविक उद्देश्य तक पहुंचा सकता है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *