70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की स्पर्धाएँ सम्पन्न

*• 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की स्पर्धाएँ सम्पन्न*

*• बालिका वर्ग में अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग में संयुक्त अंकों के आधार पर गोरखपुर मण्डल 39 अंकों के साथ विजेता, वाराणसी मण्डल 28 अंकों के साथ उपविजेता*

*• प्रदेश के सभी मण्डलों की बालक टीमें पहुँचीं लखनऊ, पंजीकरण के बाद कल से शुरू होंगे मुकाबले*

लखनऊ, 24 सितम्बर 2026।

के.डी. सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, लखनऊ के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन बालिका वर्ग की अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की समस्त प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुईं। दिनभर विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबलों में प्रदेश के अलग-अलग मण्डलों से आई बालिका मुक्केबाजों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं के समापन पर अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के संयुक्त अंकों के आधार पर गोरखपुर मण्डल 39 अंकों के साथ विजेता तथा वाराणसी मण्डल 28 अंकों के साथ उपविजेता रहा। विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

आज की समस्त स्पर्धाओं के समापन के उपरांत मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ. दिनेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व विजेता ,उप विजेता मण्डलों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक तथा आयोजन व्यवस्था में संलग्न अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समस्त कार्यक्रमों एवं पदक वितरण समारोह का संचालन डॉ. ज्योत्सना सिंह, सहायक अध्यापिका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोमती नगर, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए प्रदेश के सभी मण्डलों की बालक टीमें लखनऊ पहुँच चुकी हैं। बालक खिलाड़ियों का पंजीकरण एवं अभिलेखीय औपचारिकताएँ 24 सितम्बर को सम्पन्न की जा रही हैं। पंजीकरण पूर्ण होने के उपरांत 25 सितम्बर से बालक वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में मुकाबले प्रारम्भ होंगे। इस प्रकार अब प्रतियोगिता का अगला चरण बालक वर्ग की स्पर्धाओं के साथ आगे बढ़ेगा।

प्रतियोगिता में बाहर से आए खिलाड़ियों एवं टीमों की सुविधा के लिए आवासीय व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस व्यवस्था के लिए श्री राम सुजान मिश्रा, सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय उ०प्र० लखनऊ तथा पूनम शाही, प्रधानाचार्या, वीरांगना ऊदा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, माल, लखनऊ को नोडल दायित्व दिया गया है। इनके साथ अचलेश सिंह, सरिता यादव, रिचा सिंह तथा अनिल कुमार शर्मा सह-नोडल अधिकारी के रूप में आवासीय व्यवस्था का अनुश्रवण कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता स्थल पर चिकित्सा एवं आकस्मिक सेवाओं की भी सतत व्यवस्था की गई है। इस दायित्व का अनुश्रवण राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह तथा डॉ. महेन्द्र कुमार तिवारी, सहायक अध्यापक, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से चिकित्सकीय टीम प्रातः से लेकर दिन के अंतिम मुकाबले की समाप्ति तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्बुलेंस भी पूरे समय उपलब्ध रखी गई है, ताकि किसी खिलाड़ी को चोट लगने अथवा अन्य आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

*आज के प्रमुख परिणाम*

*अंडर-19 बालिका वर्ग*

*45 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* साधना, वाराणसी
*रजत –* शिल्पा, प्रयागराज
*कांस्य –* मुस्कान, मेरठ एवं मोहिनी, आगरा

*48 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* अन्नू, कानपुर
*रजत –* दिव्या वर्मा, देवीपाटन
*कांस्य –* आँचल, गोरखपुर एवं सपना सैनी, लखनऊ

*51 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* दिव्यांशी, मुरादाबाद
*रजत –* खुशी शर्मा, वाराणसी
*कांस्य –* ज्योति कुमारी, मेरठ एवं संजना सिंह, गोरखपुर

*54 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* लक्ष्मी यादव, गोरखपुर
*रजत –* प्रिया, मेरठ
*कांस्य –* अंशिका, सहारनपुर एवं तपस्या देवी, लखनऊ

*57 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* सोमन चाहर, आगरा
*रजत –* वैष्णवी, गोरखपुर
*कांस्य –* प्रियंका, प्रयागराज

*60 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* अमूल्या केसरवानी, कानपुर

*64 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* गुनगुन, मेरठ
*रजत –* अंशिका, सहारनपुर

*69 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* नैना, सहारनपुर

*75 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* देविका, आगरा
*रजत –* अर्शी, सहारनपुर

*अंडर-17 बालिका वर्ग*

*42 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* दीपिका, आगरा
*रजत –* शिखा गुप्ता, गोरखपुर
*कांस्य –* जीविका, सहारनपुर एवं दिया, मेरठ

*44 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* नीशू, गोरखपुर
*रजत –* नीतू, प्रयागराज
*कांस्य –* नट्रालिया, अयोध्या एवं आशू यादव, वाराणसी

*46 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* तेजस्वी, गोरखपुर
*रजत –* अंजली, कानपुर
*कांस्य –* शिवानी, कस्तूरबा गांधी एवं रामा यादव, प्रयागराज

*48 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* चांदनी मौर्या, वाराणसी
*रजत –* इशिका, मेरठ
*कांस्य –* शालू पाल, कस्तूरबा गांधी एवं सारा फातिमा, लखनऊ

*50 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* इंदविरा, लखनऊ
*रजत –* तन्नू कपासिया, मेरठ
*कांस्य –* शानू शर्मा, गोरखपुर एवं रिया शुक्ला, अयोध्या

*52 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* कुसुम यादव, वाराणसी
*रजत –* रोशनी रैनियार, गोरखपुर
*कांस्य –* नेहा कुमारी, मेरठ एवं प्रियांशी, कस्तूरबा गांधी

*54 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* ममता, गोरखपुर
*रजत –* अनोखी, कस्तूरबा गांधी
*कांस्य –* अंशू यादव, वाराणसी एवं दीपांशी, सहारनपुर

*57 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* प्रियांशी, मेरठ
*रजत –* तमन्ना, आगरा
*कांस्य –* प्रज्ञा, कस्तूरबा गांधी एवं नंदिनी यादव, गोरखपुर

*60 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* जाग्रति, वाराणसी
*रजत –* प्रिया द्विवेदी, गोरखपुर
*कांस्य –* पारुल, सहारनपुर एवं रिया चौधरी, मेरठ

*63 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* कृति चौबे, गोरखपुर
*रजत –* हिमांशी, सहारनपुर
*कांस्य –* सीमा, प्रयागराज

*66 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* पलक तिवारी, अयोध्या
*रजत –* वैष्णवी भटनागर, सहारनपुर

*70 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* समीक्षा, सहारनपुर

*75 किलोग्राम भार वर्ग*
*स्वर्ण –* ग्रेसी, मेरठ
*रजत –* खुशी पाण्डेय, लखनऊ

बालिका वर्ग की सभी स्पर्धाएँ सम्पन्न होने के साथ प्रतियोगिता अब अपने अगले चरण में प्रवेश कर रही है। 25 सितम्बर से बालक वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों के मुकाबले प्रारम्भ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *