अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध शासन की मंशा के अनुरूप त्रिकोणीय कार्यवाही की जा रही हैं
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एएनटीएफ द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर राज्य स्तरीय एनकॉर्ड मीटिंग व जिला स्तरीय एनकॉर्ड मीटिंग के जरिये अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध शासन की मंशा के अनुरूप त्रिकोणीय कार्यवाही की जा रही हैं। जिससे अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान, अवैध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी के संबध में जनजागरूकता अभियान तथा प्रदेश में स्थापित नशा मुक्त केन्द्रों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जा रही हैं।

