जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य, राजकीय (प्रा.) परीक्षा-2025 जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई।

यह परीक्षा जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस दौरान पंजीकृत 6,163 परीक्षार्थियों में से 3,537 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 2,626 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा अवधि के दौरान सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को सजग एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *