विपक्ष सत्ता पाने की बेचैनी में लगा रहा ऐसा आरोप – धर्मवीर प्रजापति
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।बुधवार को प्रदेश के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति अयोध्या पहुंचे।इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर दान राशि चोरी के आरोपों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जवाब दिया।उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता पाने की बेचैनी में ऐसे आरोप लगा रहा है।कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या आकर विकास कार्य देखने की सलाह दी।धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि अयोध्या की दिव्यता और भव्यता सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना हुआ है।उन्होंने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर वास्तविक स्थिति देखने की बात कही।कहा कि दान राशि मामले की सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी।
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बना है।मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सत्ता के लिए ऐसा कह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता सपा सरकार का दौर देख चुकी है, जब प्रदेश में जातिवाद, माफियाराज, दंगे और कर्फ्यू जैसी स्थितियां
थीं।

