v

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा के बताया कि अभी तक जिलें में कई ऐसे स्किल्ड पर्सन है।जिन्हे स्किल्ड होने के बाद भी उनको रोजगार नहीं मिल पा रहा है।इस कारण उनकी खुद की कोई पहचान नहीं है।उनके लिए कोई प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है।अब ऐसे सभी स्किल्ड पर्सन के लिए सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से सरकार ने एक प्लेटफार्म दिया है।जिसके अन्र्तगत इलेक्ट्रेशियन सेवा की शुरूआत डोर टू डोर शुरू कर दी गयी है।जिसके द्वारा जिन लोगों को कहीं आने-जाने में दिक्कत है उनको घर बैठे स्किल्ड पर्सन की सुविधा मिल सकेगी।इसके लिए उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी।सेवामित्र एप्लीकेशन के माध्यम से प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के क्षेत्रो (जैसे-प्लम्बर, ब्यूटिशियन, कारपेन्टर, कुकिंग, होम पेंटिंग, मेन्स पार्लर आदि 39 क्षेत्रो) मेें रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।इससे सरकार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में रोजगार में नियोजित अभ्यर्थियों की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।इच्छुक सेवा प्रदाता सेवायोजन पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण हेतु अपना आवेदन कर सकतें हैं। जिससे अयोध्या जनपद के नागरिकों को अधिक से अधिक सेवा निरन्तर प्रदान की जा सकें।उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन श्री पद्म वीर कृष्ण ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *