कोतवाली अयोध्या पुलिस ने दो वाहन चोरो को किया गिरफ्तार
अयोध्या।कोतवाली अयोध्या पुलिस में गुरुवार को दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को शहनवा चौराहे के पास मिर्जापुर माफी वाले रोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मो0 जैद पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम शहनवा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या व कल्लू उर्फ चांद बाबू पुत्र मो0 रईस निवासी मक्खापुर थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या के रुप मे हुई।बताया कि पुलिस ने इनके पास से बाइक,चोरी की एक ओप्पो मोबाइल व रुपया बरामद किया।आरोपियों की गिरफ्तारी मे उनके अलावा उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक थाना को.अयोध्या,आशीष कुमार बिन्द थाना को.अयोध्या शामिल रहे।

