अयोध्या में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया*

अयोध्या में
गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का ताता लग रहा।
भोर से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान और दान किया।
मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। आश्रमों और मठों में शिष्यों ने अपने गुरुजनों के चरण पखारकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गुरु को पुष्प, फल, वस्त्र और दक्षिणा अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
मंदिरों और आश्रमों में भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ।
सनातन परंपरा में गुरु को ज्ञान का मार्गदर्शक और ईश्वर तक पहुंचाने वाला माना गया है।
गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है।
श्रद्धालुओं ने गुरु के बताए मार्ग पर चलने और सदाचार का पालन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *