सेवानिवृत कर्मियों को डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सेवानिवृत कर्मियों को डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फोटो

अयोध्या।डीआईजी कार्यालय मे तैनात मुख्य आरक्षी डा0ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर डीआईजी सोमेन बर्मा ने कार्यालय में तैनात मु0आ0 डा0ओम प्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्ति के अवसर पर दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही साथ सेवानिवृत हुए दोनों कर्मियों के उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी।इस अवसर पर निरीक्षक अरविन्द सिंह,निरीक्षक लेखा सुरेश कुमार मौर्य,गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक देवेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *