समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक संपन्न,संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
जौनपुर,01 अगस्त । यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी की शनिवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, कलीम अहमद, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, नेपाल राजेंद्र यादव ‘टाइगर’, राजेंद्र यादव, उमाशंकर पाल, इरशाद मंसूरी, सुशील श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र यादव, लाल मोहम्मद रैनी, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, कैलाशनाथ यादव, अजय त्रिपाठी मालती निषाद, हरिश्चंद्र प्रभाकर, राम अभिलाष यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामजतन यादव, नंदलाल यादव, निजामुद्दीन अंसारी, राम अकबाल यादव, रामू मौर्य, लक्ष्मीशंकर यादव और रवि यादव सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस दौरान मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के नद्दीरामपुर निवासी अशोक मिश्रा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
बैठक के समापन पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल के पिता बसंतलाल गुप्ता एवं जनपद के अन्य पीडीए परिवारों में हुए दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।

