दो माह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नहीं हुआ किसी मार्ग का निर्माण
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र के देवन्ना गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण को लेकर चल रही खबरों पर अवर अभियंता रजत राय ने स्थिति स्पष्ट की है।
अवर अभियंता पीएमजीएसवाई ने अवगत कराया कि देवन्ना क्षेत्र में विगत दो माह के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किसी भी नए मार्ग का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म में चल रही खबर में वर्णित प्रकरण का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कोई संबंध नहीं है।

