एआरटीओ कार्यालय व डीटीटीआई का औचक निरीक्षण

एआरटीओ कार्यालय व डीटीटीआई का औचक निरीक्षण
-मिलीं खामियां तो दिए सुधार के निर्देश
अयोध्या।  परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को अयोध्या के परिवहन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। उप परिवहन आयुक्त (न्यायाधिकरण) उत्तर प्रदेश देवमणि भारतीय ने  सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या और डीटीटीआई, अयोध्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक लवकुश सिंह आकस्मिक अवकाश पर और प्रधान सहायक ब्रह्मा प्रसाद मेडिकल लीव पर मिले। शेष सभी कर्मचारी अपने पटल पर नेमप्लेट और आई-कार्ड के साथ शासकीय कार्य करते हुए पाए गए। कार्यालय परिसर साफ-सुथरा मिला और कोई भी प्राइवेट या अनाधिकृत व्यक्ति परिसर में नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सभी अपने निजी कार्य से कार्यालय आए होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान मिली कुछ कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उप परिवहन आयुक्त ने डीटीटीआई अयोध्या का निरीक्षण किया। वहां डेकोर कंपनी के 11 कर्मियों में से 2 अवकाश पर थे, शेष उपस्थित मिले। उन्होंने लाइसेंस टेस्ट प्रक्रिया और ड्राइविंग ट्रैक का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. आर.पी. सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) गुलाब चंद्र और मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *