मीरजापुर में क्रेशर प्लांट पर हुआ बड़ा हादसा कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, मौके पर मचा हड़कम

मीरजापुर में क्रेशर प्लांट पर हुआ बड़ा हादसा कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, मौके पर मचा हड़कम
*खनन क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
मीरजापुर। जिले के खनन वाले क्षेत्र अहरौरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां फाउंडेशन समेत मकान, रैंप जमीन में धंस जाने से मौके पर मौजूद 4–5 लोगों के दबे होने की आशंका जता गई है। घटना के बाद मौके पर जहां हड़कंप मच गया था वहीं सूचना होते ही मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी चुनार सहित अहरौरा थाना पुलिस भारी फोर्स और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से बचाव एवं राहत कार्य में लगी रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मलवे के नीचे दबे चार पांच लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए भेजा गया है ‌ हालांकि उन्हें उपचार के लिए कहां भेजा गया है और कितने लोग दबे हुए हैं यह अभी खुलकर सामने नहीं आया है और ना ही कोई बोलने को तैयार है।
जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंटू पटेल के भगवती देई प्लांट में बड़ा हादसा हो गया।
भगवती देई स्थित क्रशर प्लांट पर अचानक मकान और प्लांट का प्लांटेशन, फाउंडेशन, मशीन का हिस्सा अचानक से बैठ जाने से मौके पर मौजूद मजदूर दब गए। मौके पर हड़कंप मच जाने के साथ कुछ मौके पर मौजूद भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि मौके पर क्रेशर प्लांट मालिक पिंटू पटेल मौजूद नहीं रहे। बाद में पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने के बाद जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर अंदर दबे हुए लोगों की तलाश जारी हुई है, इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से मलवे के नीचे दबे हुए की लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए ले जाया गया है। मलवे में जहां अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं कई लोगों के मौत होने की भी आशंका जताई गई है। दूसरी ओर इस हादसे ने एक बार फिर से खदानों और क्रेशर प्लांटों पर कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *