मड़िहान तहसील समाधान दिवस में 62 में 4 मामलो का मौके पर निस्तारण

मड़िहान तहसील समाधान दिवस में 62 में 4 मामलो का मौके पर निस्तारण
मड़िहान, मीरजापुर। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 62 मामले आए जिसमे 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। विकास खण्ड राजगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरा के खुटारी गांव निवासी करमवीर सिंह ने तहसील समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताता की गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाईकर्मी अभिषेक दुबे महीनों से गांव में नहीं आ रहे है। उनकी लापरवाही से सरकारी विद्यालय, नाली, चबूतरा और सड़कों पर गंदगी पसरी है। नियुक्ति के बाद से वह एक-दो बार ही गांव में आए है। ग्रामीण ने एसडीएम से सफाई सुनिश्चित कराने और अनुपस्थित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण पर एसडीएम मड़िहान ने एड़ियो पंचायत राजगढ़ को एक सप्ताह में जांच कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मौके पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी, तहसिलदार आशीष पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *