समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं शिक्षक—प्रतीक भूषण

समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं शिक्षक—प्रतीक भूषण
गोण्डा 5 सितम्बर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर परिसर में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ । अतीत परिचय एवं स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह का रहना हुआ, विशिष्ट अतिथि के रूप मे विभाग प्रचारक प्रवीण ने उपस्थित जनो को अपना पाथेय दिया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा के छात्र एवं शिक्षक का संबंध चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की तरह होना चाहिए। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। शिक्षकों के द्वारा एक विशेष उदाहरण अपने चरित्र एवं कार्यों के द्वारा समाज के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।
     विभाग प्रचारक प्रवीण ने अपने उदबोधन मे कहा कि इस शिक्षक दिवस पर हम उन सभी शिक्षकों को नमन करें जिन्होंने हमारे भीतर केवल अक्षर नहीं, बल्कि आदर्श, संस्कार और जीवन का प्रकाश जगाया।
“सा विद्या या विमुक्तये”
अर्थात-वास्तविक विद्या वही है जो मनुष्य को अज्ञान, संकीर्णता और बंधनों से मुक्त करे।
इसी भावना के साथ हम संकल्प लें कि हमारी शिक्षा केवल डिग्री देने वाली शिक्षा नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण करने वाली शिक्षा बने।
     समारोह में उपस्थित शिक्षकों को समिति एवं अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के राजेंद्र खुराना, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, पंकज सोनी, संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ल,
 पुष्पा मिश्रा, विनोद अवस्थी आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रचार प्रमुख जितेंद्र पांडेय ने किया। समारोह मे समस्त छात्र-छात्राएं एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *