वर्तिका ने नेट-जेआरएफ में हासिल की सफलता

वर्तिका ने नेट-जेआरएफ में हासिल की सफलता
मनोविज्ञान विषय में उत्तीर्ण की परीक्षा, पीएचडी कर शोध के क्षेत्र में जाने का लक्ष्य
फोटो-08
बाराबंकी। बंकी विकासखंड के असेनी गांव की बेटी वर्तिका पटेल ने मनोविज्ञान विषय में नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। वर्तिका ने स्नातक की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय और परास्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। उन्होंने घर से ही नेट-जेआरएफ की तैयारी की। नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत को उन्होंने सफलता का आधार बताया। अब उनका लक्ष्य पीएचडी कर मनोविज्ञान के क्षेत्र में शोध करना है। वर्तिका के पिता धीरेन्द्र सिंह पटेल जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, बाराबंकी में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत रहे हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई वरुण पटेल इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमएससी स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ वर्तिका ताइक्वांडो में भी सक्रिय हैं। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *