षराबी को पकड़ने में पुलिस को छूटे पसीन
जौनपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवां गांव में एक व्यक्ति को पकड़ने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक ही व्यक्ति को काबू करने में तीन पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिसकर्मी सड़क से लेकर खेतों तक उसके पीछे दौड़ लगाते नजर आए। इस दौरान व्यक्ति को पकड़ने और काबू करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शराब पीकर आए दिन हंगामा करने और हरकतों से परेशान होकर उसके बेटे ने पुलिस से शिकायत की थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को पकड़कर थाने ले जाने लगी। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों से खुद को छुड़ाया और भागने लगा।

