राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 59218 मामलें हुए निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 59218 मामलें हुए निस्तारित

      राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एस0सी0/एस0टी0 एक्ट/नोडल अधिकारी लोक अदालत, जौनपुर श्री रणजीत कुमार, व सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार सिंह की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा मॉं सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव.प्प्, पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 श्री मनोज कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता फोरम, जौनपुर श्री विनोद कुमार सिंह, व समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण, मध्यस्थगण, कर्मचारीगण, पी0एल0वी0व अन्य उपस्थित रहे।

जिला दिव्यांगजन अधिकारी की ओर से ट्राई साईकिल, द मर्शी क्लब की तरफ से महिलाओं को पुरस्कार वितरण माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दिया गया।

       राष्ट्रीय लोक अदालत मेंविभिन्न न्यायालयों में लम्बित 7447एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों में प्रीलिटिगेशन वाद के कुल 51771 मामलें निस्तारित हुए तथा समझौता राशि कुल रू0 225760855 रुपये की गई।

पारिवारिक न्यायालयो द्वारा 70 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें पीड़ि़ता को मु0 3810000 रूपये की समझौता राशि प्रदान करायी गयी।

इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 द्वारा क्षतिपूर्ति के 135 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 121 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल रू0 80316000 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी।

स्थायी लोक अदालत, जौनपुर द्वारा 18 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 12 मामलों का निस्तारण करते हुए रू0 54,52,544 समझौता राशि प्रदान करायी गयी।

न्यायालय अपर जिला जज चतुर्थ जौनपुर द्वारा विद्युत वसूली के 619 वादों का निस्तारण किया गया।
विभिन्न न्यायालयों द्वारा 5138 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें रू0 579220 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एन0 आई0 एक्ट के 10 मामलों का निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकार के 1405 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें समझौता राशि रू0 43530 दिलाया गया।
सिविल न्यायालयों द्वारा कुल 84 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु0 1373171 रूपये का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 2376 वादों, राजस्व के 735 वाद एवं अन्य प्रकार के 47442 व नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 83 वादों का निस्तारण किया गया।
बैंक/फाइनेंस कम्पनी एवं बी0एस0एन0एल0 आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 1135 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु0 133224004 रुपये का समझौता किया गया।
इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 59218 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रू0 225760855 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत सोनी ट्रेड दर्जी एवं दिनेश प्रजापति ट्रेड कुम्हार को लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत विष्णु गोस्वामी को बैंक ऑफ इण्डिया शाखा जौनपुर के माध्यम से तथा चन्दन गुप्ता को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पॉलीटेक्निक चौराहा जौनपुर के माध्यम से पाँच-पाँच लाख रूपये का ऋण वितरण किया गया।
कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कर्मचारी प्रतिकार अधिनियम 1923 के अन्तर्गत श्रीमती सुशीला देवी पत्नी स्व० संतोष कुमार, निवासी गोहना, मछलीशहर को 1941653 रूपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
उ०प्र० औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अन्तर्गत श्री पवन सिंह को 60 हजार रुपये, श्री सुजीत कुमार को 80 हजार रुपये, राजेश कुमार विश्वकर्मा को 75 हजार रुपये एवं श्री विकास कुमार को 60 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति धनराशि के चेक प्रदान किये गये।
इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार स्टिक एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित कर लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *