गोयल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने ‘रन फॉर हर 3.0’ में लहराया परचम
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, लखनऊ के विद्यार्थियों ने ‘Run for Her 3.0’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट रैंक हासिल की।
संस्थान के छात्र सत्यम कुमार एवं शिवम शुक्ला ने अपनी शानदार प्रदर्शन क्षमता का परिचय देते हुए टॉप-10 में स्थान बनाया। वहीं छात्राओं शालू राय एवं सोनम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और निरंतर प्रयास का परिणाम हैं तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज परिवार को अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है।

