युवाओं के रोजगार और पारदर्शी भर्तियों के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है योगी सरकार: विधायक हर्षवर्धन बाजपई
SSC-JE की अखिल भारतीय परीक्षा में दिव्यांशू AIR 7, अक्षय 15, नीरज 26 जैसी गौरवान्वित सफलताओं के साथ सैकड़ों कनिष्ठ अभियंता का सम्मान
*संघर्षों से निकली उजाले की राह, मंच पर छलके खुशी के आँसू*
प्रयागराज:
प्रयागराज के माथुर वैश्य सभागार, मंफोर्डगंज में एक्सीलेंट विज़न टेक्निकल एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित भव्य एवं ऐतिहासिक ‘प्रतिभा प्रणाम समारोह’ में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की पारदर्शी नीतियों और युवाओं के रोजगार के विजन की गूँज साफ सुनाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि, प्रयागराज उत्तरी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपई ने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी राज्य सरकार युवाओं के रोजगार और पारदर्शी भर्तियों के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश में लाखों पदों पर निष्पक्ष भर्तियां हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज आज देश का ‘मिनी कोटा’ बन चुका है, जहाँ देश के कोने-कोने से छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रयागराज में पुल, पुलिया, सड़कों और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों की चर्चा की तथा यहाँ के छात्रों की समस्याओं, उनके उज्ज्वल भविष्य और स्थानीय समाज के स्वास्थ्य, आवागमन व सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए खुद को पूरी तरह कटिबद्ध बताया।
SSC-JE अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा, जिसमें देश भर से लाखों डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक योग्यता रखने वाले छात्र शामिल होते हैं, उसमें इन छात्रों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए संस्थान और प्रयागराज का नाम रोशन किया है। इनमें दिव्यांशू कुमार (Divyanshu Kumar) ने AIR 7 रैंक प्राप्त कर सिविल इंजीनियरिंग (CPWD) विभाग में स्थान बनाया, अक्षय (Akshay) ने AIR 15 रैंक के साथ सिविल इंजीनियरिंग (CPWD) में सफलता पाई, नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने AIR 26 रैंक प्राप्त कर सिविल इंजीनियरिंग (CPWD) में जगह बनाई, सत्येंद्र कुमार यादव (Satyendra Ku. Yadav) ने AIR 39 रैंक के साथ सिविल इंजीनियरिंग (CPWD) में चयन प्राप्त किया, और अंबिका प्रसाद यादव (Ambika Prasad Yadav) ने AIR 60 रैंक हासिल कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (MES) विभाग में गौरवान्वित सफलता हासिल की।
यह समारोह केवल एक सम्मान कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह संघर्ष, त्याग और भावनाओं का एक ऐसा जीवंत महाकुंभ था जिसने हर किसी की आँखें नम कर दीं। बांदा, मैनपुरी, अयोध्या, गाजीपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के लगभग हर एक जिले से छात्र, सफल अभ्यर्थियों के साथ उनके माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-चाची, दादा, मामा-मामी और दोस्त प्रयागराज पहुँचे थे। किसी के सिर से पिता का साया उठ चुका था तो किसी की माँ ने अकेले संघर्ष कर पढ़ाया था, तो किसी को भाई या बहन के कड़े त्याग के बाद यह सफलता मिली थी। किसी ने वर्षों की असफलता के बाद मुकाम पाया तो किसी ने कम समय में ही कई बड़े एग्जाम क्रैक कर इतिहास रच दिया था। मंच पर जब मेधावी बच्चों को मेडल और फूल-मालाओं से नवाजा गया, तो गदगद हुए पेरेंट्स के संघर्ष के वे पल आँखों से छलक पड़े। ज्यादातर परिवार रेडी-पटरी वाले, मजदूर या किसान पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे, हालाँकि कुछ परिवारों में पेरेंट्स अध्यापक, वकील, दरोगा या व्यवसायी भी थे, लेकिन इस मंच पर आकर सब एक ही खुशी में सराबोर नजर आए। किसी बुजुर्ग पिता के कांपते हाथों ने जब सम्मान और अंगवस्त्रम ग्रहण किया, तो पूरा सभागार सम्मान में नतमस्तक हो गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने सफल छात्रों, विशेषकर बेटियों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति के मूल संस्कारों को न भूलने और विभिन्न विभागों में पूरी ईमानदारी व निर्बल वर्ग के संबल बनकर कार्य करने की हिदायत दी। एल.डी.सी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक ने भी छात्रों और उनके माता-पिता के त्याग व परिश्रम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसमें निशा और रिया राव ने सरस्वती वंदना ‘हे शारदे माँ’ तथा अम्बरीष कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद रागिनी ने ‘श्री गणेश देवा’, आलोक नाथ पाण्डेय ने ‘जिंदगी प्यार का गीत है’, विशांत पुष्पड़ ने ‘कुछ तो है तुझसे राब्ता’, रिया राव ने ‘परदेसिया’, निशा ने ‘जिंदगी एक किराए का घर है’, साक्षी ने ‘पिंगा’, प्रतीक ने ‘मेरी माँ प्यारी माँ’, मीनू यादव ने भोजपुरी गीत और स्वाति ने ‘ढोल बाजे’ पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन एम.ए. सिद्दीकी द्वारा अत्यंत ओजस्वी और गरिमामयी ढंग से किया गया।
समारोह के दौरान सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दर्जनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिनमें सिविल विभाग से अभिजित गौतम (MES), अक्षय चौरसिया (CPWD), अक्षय कुमार (BRO), अंकेश पाल (PGCIL), अंकित पाण्डेय (BRO), अनुकल्प यादव (CPWD), अनुराधा चौधरी (NBCC), आयुषी सिंह (DFCCIL), विपिन कुमार (BRO), दीपक गुप्ता (CWC), दिलीप कुमार (CPWD), दिव्यांशू शुक्ला (BRO), गौरव सिंह (HPCL), गोविंद सिंह (CWC), गुलशन मद्धेशिया (BRO, RRB JE), हर्षित (BRO), जितेंद्र (BRO), जितेंद्र कुमार (CWC), कपिल गुप्ता (BRO), कुंदन (BRO), मोहित प्रजापति (PGCIL, BHEL, DDA), मोहित शर्मा (NHPC, BRO), मोनिका यादव (DFCCIL), मोती लाल सिंह (BRO), नगेंद्र चौहान (BRO), नीरज पाल (CPWD), नित्यानंद शर्मा (BRO), ओम प्रकाश (CPWD), प्रदीप कुमार (CPWD), प्रशांत पाण्डेय (BRO), प्रशांत सिंह (BRO, RRB JE), राजदीप मिश्रा (NHPC), रजनीश सिंह (CWC), राकेश पाल (DDA), रौनक (BRO), रोशन सिंह (BRO), शशि प्रकाश (BRO), शिवम दुबे (BRO), शिवम गुप्ता (BRO), शिवम कुमार यादव (BRO), शिवम वर्मा (BRO), सूनू यादव (CPWD), सुधांशु प्रसाद (BRO), सूरज जायसवाल (SSC Phase 11), सुशील कुमार (BRO), विपिन कुमार (BRO), विशाल (RRB JE), एवं विवेक कुमार मौर्य (BRO) शामिल रहे। इसी प्रकार इलेक्ट्रिकल विभाग से अमर नाथ (UPMRC), अनिकेत मौर्य (HPCL), अश्वनी कुमार (HPCL), अतुल कुमार बिंद (RRB JE), अतुल पाठक (UPMRC), दिपेश मद्धेशिया (ALP, LMRC), काजल प्रसाद (HPCL), मुकेश (NHPC), राहुल मिश्रा (IOCL), राकेश बिंद (PGCIL), रवि (MES), रोहित चंद (RRB JE), सचिन कुमार (RRB JE), शिव ओम शुक्ला (CPWD), शिवनंदन तिवारी (DVC, NCL), शुभम सिंह (ALP), सुशांत कुमार मौर्य (DFCCIL), विमलेश (UPMRC), विशाल चंद्रा (RRB JE), और विशाल सोनकर (NCL) तथा मैकेनिकल विभाग से नवीन कुमार (ALP) सम्मानित किए गए।
समारोह में पार्षद राकेश विकास रावत, एल.डी.सी. टेक्निकल इंस्टीट्यूट के श्री एम.एल. कौशल, सिंचाई विभाग के अभियंता अम्बरीष श्रीवास्तव व नवीन वर्मा, जल निगम के अभियंता रवि शंकर वर्मा, तथा मनीष, चंदा कुशवाहा, कुलदीप यादव, सोनाली, प्रफुल्ल सिंह, अभय सिंह, विजय यादव, राधेश्याम वर्मा, अभय सर, शुभम सर, लक्ष्मी नारायण, अशोक सर, प्रवीण त्रिपाठी, अनुराग सिंह, देवेश गुप्ता, सुमित सेंगर, परख सिविल इंजीनियरिंग के अभियंता अविनाश त्रिपाठी, निर्भय सिंह व शशि भूषण सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ बैठकर मिठाइयाँ खाईं, भोजन किया और अपनी खुशियां साझा कीं। अंततः संस्था की ओर से आभार प्रदर्शन के साथ यह संकल्प लिया गया कि एक्सीलेंट विज़न टेक्निकल एकेडमी भविष्य में भी तकनीकी शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

