बीकेटी में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया

बीकेटी में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया

लखनऊ ( आरएनएस )। बीकेटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार छह अक्टूबर 2026 को किसान पथ सर्विस लेन स्थित मानपुर अंडरपास के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कथित रूप से तमंचा और कारतूस मिले।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह, निवासी ग्राम रामपुर देवरई, थाना बीकेटी, लखनऊ, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना बीकेटी में मु0अ0सं0 390/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद शस्त्र और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी। हालांकि, मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान ही होगी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आकाश सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में बीकेटी थाने में धारा 147, 323, 352, 504 और 506 भादवि के तहत एक मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिमन्यु शाह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और कांस्टेबल जावेद इस्लाम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *