बाइक अचीवर्स को कार अचीवर बनने के बताए गुर
बाराबंकी। शहर के लखपेड़ाबाग स्थित जीएसआरसी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के ग्राहक सेवा केंद्र पर रविवार को विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें कंपनी के बोर्ड मेंबर एवं स्टार डायरेक्टर राम फल ने बाइक अचीवर्स को कार अचीवर बनने के लिए आवश्यक रणनीति और कार्ययोजना की जानकारी दी। राम फल ने सिल्वर डायरेक्टर का पद हासिल करने की प्रक्रिया बताते हुए इस पद से मिलने वाले अतिरिक्त लाभों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही प्लानिंग, निरंतर मेहनत और टीमवर्क के जरिए बाइक अचीवर कार अचीवर बन सकते हैं। साथ ही नए सदस्यों को बाइक अचीवर बनने और डायरेक्टर का पद हासिल करने के तरीके भी समझाए। शिविर में सिल्वर डायरेक्टर एवं प्रथम महिला बाइक अचीवर व कार अचीवर ऊषा सिंह, सिल्वर डायरेक्टर धर्म कुमार यादव, बाइक अचीवर्स प्रिया तिवारी, गीता पाल, अंजू रावत, अक्षय कुमार सोनी, डिस्ट्रीब्यूटर शिवांगी यादव, काजल यादव सहित कंपनी के कई लीडर्स मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इससे कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलने की बात कही
।

