स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्मृति में परेड आयोजित की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक डॉण् यशवीर सिंह ने बीते एक वर्ष के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साहसए समर्पण और बलिदान को याद किया। उन्होंने उनकी शौर्यगाथा का उल्लेख करते हुए कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को प्रेरणादायक बताया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीणए सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियोंए प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन और उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ ष्पावन स्मृति पुस्तिकाष् का पाठ किया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और पुष्पचक्र अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *