श्रीरामकथा की भव्य कलष यात्रा निकाली गयी

श्रीरामकथा की भव्य कलष यात्रा निकाली गयी

जौनपुर। नगर में मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सेवा भारती के तत्वावधान में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। गोमती नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट से शुरू हुई इस ऐतिहासिक कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओंए युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की लंबी कतारेंए भगवान श्रीराम के जयकारेए आकर्षक धार्मिक झांकियां और जगह.जगह हुई पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलशयात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियां बजरंग बलीए राधाकृष्णए भगवान शंकर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। कलशयात्रा चहारसू चौराहाए ओलंदगंजए पॉलिटेक्निक चौराहा और वाजिदपुर तिराहा होते हुए बीआरपी कॉलेज के मैदान में पहुंचीए जहां इसका समापन हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान यात्रा के स्वागत के लिए लोगों की मौजूदगी रही। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने भव्य कलशयात्रा में शामिल मातृशक्तिए युवाओं और सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जिस निष्ठाए श्रद्धा और उत्साह के साथ कलशयात्रा को भव्य बनायाए उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने आयोजन में सहभागिता करने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम विशेष स्वरूप ले सका। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीरामकथा में भी बढ़.चढ़कर शामिल होने की अपील की। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवनए आदर्शों और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समाज में अच्छे संस्कारों को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार के साथ कथा में पहुंचने और भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *